Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना ने लाखों महिलाओं के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगाई है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकें। आज, 28 जुलाई 2025 को, इस योजना की 11वीं किस्त झारखंड के 12 प्रमुख जिलों में ट्रांसफर होने वाली है।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि इस लेकर माध्यम से हम आपको 11वीं किस्से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
किन जिलों में ट्रांसफर होगी राशि?
झारखंड सरकार ने महिला सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं को पहले चरण में 11वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करने के लिए कुल 12 जिलों को चुनी है जिनके खाते से डीवीडी लिंक है ऐसे में झारखंड सरकार ने इन 12 जिलों को सबसे पहले राशि आवंटन करने की घोषणा की है यह 12 जिले निम्नलिखित प्रकार है :-
- रांची
- धनबाद
- बोकारो
- जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
- हजारीबाग
- देवघर
- गिरिडीह
- रामगढ़
- पलामू
- गढ़वा
- दुमका
- साहिबगंज
इन जिलों की लाखों महिलाओं के खातों में आज 2500 रुपये की राशि जमा होगी। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जिन महिलाओं का आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरा हो चुका है, उन्हें ही यह राशि मिलेगी।
मईया सम्मान योजना का कैसे चेक करें पेमेंट स्टेटस?
अगर आपके खाते में मैया सम्मान योजना की राशि आई या नहीं, पता करने के लिए आप इनके आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं।