Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना ने राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद की किरण जगाई है। यह योजना, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुरू किया, आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इसके तहत 18 से 50 वर्ष की पात्र महिलाओं एवं युवतियों को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में दी जाती है।
अगर आप भी झारखंड सरकार द्वारा संचालित महिला सम्मान योजना की एक लाभार्थी महिला है तो ऐसे में या लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है इसलिए इसे ध्यानपूर्वक शुरू से लेकर अंत तक पूरा पढ़ें।
Maiya Samman Yojana Latest Updates
हाल ही में, मइयां सम्मान योजना की 10वीं किस्त 4 जुलाई, 2025 को जारी की गई, जिसके तहत 57 लाखों महिलाओं के खातों में 2500 रुपये ट्रांसफर किए गए। यह राशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंची। झारखंड के 24 जिलों में फैली इस योजना ने अब तक करीब 57 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाया है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि राशि का वितरण समय पर हो, और इस दिशा में सरकार ने सराहनीय कार्य किया है।
अब हो रही 11वीं किस्त का इंतजार
अब महिलाओं की नजरें 11वीं किस्त पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, जून 2025 की राशि, यानी 11वीं किस्त, 20 जुलाई से कुछ जिलों में ट्रांसफर होनी शुरू हो चुकी है। हालांकि, कुछ लाभार्थियों को अभी जुलाई के अंत तक इस राशि के क्रेडिट होने की उम्मीद है। यह राशि भी 2500 रुपये की होगी, जो महिलाओं को उनकी दैनिक जरूरतों और छोटे-मोटे खर्चों में मदद करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार जल्द ही जुलाई की राशि भी जारी कर सकती है। लाभार्थी अपने स्टेटस की जांच आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर कर सकते हैं।
योजना के लिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
मइयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी का झारखंड का निवासी होना चाहिए, 18 से 50 वर्ष की आयु, और आधार से जुड़ा बैंक खाता होना अनिवार्य है। इसके अलावा, परिवार के पास झारखंड सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड होना चाहिए। आयकर दाता परिवार, सरकारी कर्मचारी, या अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।